किस किस के पास थी उषा 😃
Friday, August 7, 2015
Tuesday, June 2, 2015
खेल का नाम बताओ
कौन कौन है जिसने ये खेल नही खेला
वैसे तो ये खेल लड़को का ही होता था पर ताली बजाने का काम लड़कियाँ भी करती थी, कुछ तो हिस्सा भी लेती थी
ज़रा याद करके बताओ , इस खेल का क्या नाम था
याद है या भूल गये 😃
Tuesday, May 12, 2015
Wednesday, March 18, 2015
लैंप और पढ़ाई
किस किस को याद है ये लैंप
ऐसे अंधेरे में बैठ कर पढ़ना
पेपर की तैयारी करनी लैंप के साथ
तब इनवर्टर कहाँ होते थे , लेकिन पढ़ने की लगन होती थी
Sunday, August 3, 2014
डालडा
किस किस को याद है डालडा घी की
देसी घी तो दूर डालडा मिलना भी मुशिकल हो गया था
हम सब इस खाली डिब्बे की ताक में रहते थे
खेलने के लिये
Wednesday, December 4, 2013
Sunday, October 20, 2013
फांउनटेन पैन
उफ्फ कितने प्यारे दिन थे जब निब के बिना काम ही नहीचलता था, और कहीं तेज़ी से लिखते हुये टूट गई
तो खाओ टीचर की डाँट और सारे नोटस मिस करो वो अलग... आह कितने प्यारे दिन थे वे
कभी ट्यूब का खराब हो जाना और घर जा कर डाँट खाना कि अभी तो पेन ले कर दिया था, आज तोड़ कर भी ले आई
छोटे को देख पूरे छ महीने से एक ही पैन चला रहा है
फिर मुँह फुला कर बैठ जाना
अम्मा से जितने भी हाथ छुपाओ उन्हे दिख ही जाती थी स्याही से भरी उंगलियें
श्लोक सुनो अलग से और पिटो अलग से
लेकिन जो भी था बहुत प्यारा था
काश समय को लौटा पाते
Subscribe to:
Posts (Atom)










